भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी में से एक युवराज सिंह को अभी भी विश्व कप के टीम में आने की उम्मीद है. भारतीय टीम का ये शानदार ऑलराउंडर टीम में आने की बहुत कोशिश कर रहा है. 37 साल के इस खिलाड़ी की अभी टीम में कोई जगह नहीं बनती दिख रही है. लेकिन आपको हम बताते हैं कैसे वो विश्व कप के लिए टीम में आ सकते हैं.
भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को मुंबई के लिए आईपीएल खेलना है. आईपीएल में इस खिलाड़ी को शानदार प्रदर्शन करना होगा. वैसा ही प्रदर्शन जैसा उन्होंने 2007 के टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में किया था. उसके बाद विश्व कप से पहले हर घरेलु सीरीज में कोई भी मौके को गंवाना नहीं होगा. हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.
2011 विश्व कप का पूरा अनुभव लगाना होगा

भारतीय टीम का यह खिलाड़ी 2011 में जब भारतीय टीम विश्व कप अपने नाम की. उस समय मैन ऑफ़ द सीरीज था. उनको वैसा ही प्रदर्शन आने वाले सीरीज में करना होगा. भारतीय टीम के पास नंबर चार पर इनसे बेहतर बल्लेबाज कोई नहीं हो सकता. युवराज जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं. और महत्वपूर्ण विकेट भी ले सकते हैं. इसका टीम इंडिया को फायदा हो सकता है.
नहीं भूलनी होगी युवराज की उपलब्धि

भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी 2007 के टी-20 विश्व कप हो या 2011 का वनडे विश्व कप ये भारत का सबसे उपयोगी खिलाड़ी साबित हुआ था. इस बात को हमे भूलना नहीं चाहिए. अगर बढ़िया प्रदर्शन करने के बाद युवी टीम का हिस्सा होते हैं. तो भारतीय टीम को बहुत फायदा होगा.
ये है युवराज सिंह का रिकॉर्ड

युवराज ने अब तक 304 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे 36.55 के औसत से 9924 रन बनाए हैं. जिसमे युवी ने 14 शतक और 52 अर्धशतक बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 150 रन का है. वहीं इसके अलावा 304 मैच में 111 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इसमें इनका सर्वाधिक 31 रन देकर पांच विकेट है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विश्वकप 2019 में भारतीय टीम में वापस आने के लिए युवराज सिंह को करना होगा ये काम appeared first on Sportzwiki.