आईपीएल ने भारतीय टीम को कई शानदार खिलाड़ी दिए हैं. जिन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम के तरफ से खेलते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है. इस बार भी आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. हर साल आईपीएल से कोई ना कोई प्रतिभा उभर के आता है. इस बार देखना है कौन सा खिलाड़ी इस लिस्ट में अपना नाम जोड़ेगा.
आपको वैसे पांच खिलाड़ियों के बाले में बताते हैं. जिनको आईपीएल ने एक वरदान दिया. और वो भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी बने.
1. जसप्रीत बुमराह

इस समय भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज के रूप में इस खिलाड़ी को जाना जाता है. बुमराह आईपीएल में ही अपने हट के एक्शन की वजह से चर्चा में आए. मुंबई के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी के खतरनाक यॉर्कर ने सबका दिल जीत लिया. वो लगातार बेहतरीन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते रहे. फिर भारत के चयनकर्ताओं ने उनको टीम में मौका दिया. और भारत के लिए वो मैच विनर साबित हुए.
2. यजुवेंद्र चहल

भारतीय टीम में इस समय कुलचा की जोड़ी सीमित ओवर में गजब कमाल करती है. बीच के ओवर में जब भी भारतीय टीम को विकेट की जरूरत पड़ती है. कुलदीप और चहल अपने कप्तान को विकेट निकाल कर देते हैं. इनमे से एक यजुवेंद्र चहल भी आईपीएल की देन हैं. आईपीएल में बंगलौर के लिए जब से चहल ने खेलना शुरू किया. उनको लगातार सफलता मिली. जिसकी वजह से उनका चयन भारतीय टीम में हुआ.
3. हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम के इस समय के सबसे बेहतरीन ऑलराराउंडर की बात करें तो सबसे पहला नाम हार्दिक पांड्या का आता है. यह खिलाड़ी भी आईपीएल की देन है. वो आईपीएल में मुंबई के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आए हैं. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में हुआ. और वो आज भारत के मैच विजेता खिलाड़ी में से एक हैं.
4. ऋषभ पंत

भारतीय टीम में इस समय सबसे प्रतिभावान खिलाड़ी की अगर बात करें तो सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का आता है. इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में खुद को साबित किया है. यह खिलाड़ी भी आईपीएल की देन है. आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और आज भारतीय टीम की ओर से खेलते हैं.
5. अक्षर पटेल

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी को आईपीएल की वजह से ही जाना गया. इन्होने आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन की वजह से भारतीय टीम के लिए भी कई मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया. एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहा यह खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गया. इस बार पटेल दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: ये हैं वो पांच भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल की हैं देन, पांचवा नाम एकदम हैरान करने वाला appeared first on Sportzwiki.