Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन तीन टीमों को शेन वार्न ने बताया आईपीएल 2019 का प्रबल दावेदार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भारत के लोगो के लिए एक त्यौहार की तरह है. इस आईपीएल त्यौहार का भारत के लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.

वैसे आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है. अब कुछ दिनों बाद ही आईपीएल 2019 का आयोजन होना है. 23 मार्च से आईपीएल 2019 खेला जायेगा.

शेन वार्न ने राजस्थान, मुंबई और चेन्नई को बताया खिताब का दावेदार 

इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के मेंटोर शेन वार्न ने इंडिया टुडे को एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने तीन टीमों को आईपीएल 2019 का प्रबल दावेदार बताया है. उन्होंने इन तीन टीमों में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स व मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिया है.

पत्रकार : इस साल आप राजस्थान रॉयल्स को मैदान पर किस तरह से देख रहे हैं?

शेन वार्न : “हमारे पास इस साल एक अद्भुत टीम है. टीम में कई प्रतिभाशाली लड़के हैं. यह आईपीएल विश्व कप से पहले होने के चलते, शायद हमारे लिए जोस बटलर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और जोफ्रा आर्चर पूरा सीजन ना खेल पाए, लेकिन हमें लगता है, कि वे 10-11 मैच खेलेंगे और टूर्नामेंट में अपना प्रभाव छोड़ेंगे. राजस्थान रॉयल्स के पास जो टीम है, मुझे लगता है कि वह आईपीएल 2019 की प्रबल दावेदार टीमों में से एक है.  

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा आईपीएल के पसंदीदा होते हैं और निश्चित रूप से वह इस बार भी आईपीएल 2019 के प्रबल दावेदार होंगे. 

लेकिन हमारे लिए भी प्लेऑफ से कम कुछ भी निराशाजनक वर्ष होगा. हम आईपीएल का ख़िताब जीतने के बारे में सोच रहे हैं, हमने इसे पहले वर्ष में जीता था और हमने अगले दस वर्षों तक इसे नहीं जीता है. मुझे लगता है, कि इस बार यह राजस्थान रॉयल्स का साल हो सकता है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इन तीन टीमों को शेन वार्न ने बताया आईपीएल 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.