Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार

इंग्लैंड की टीम ने अपने अंतिम 54 वनडे मैचों में से 41 वनडे मैचों में जीत हासिल की है. इंग्लैंड टीम की शानदार फॉर्म देखते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बयान दिया है. अपने इस बयान में उन्होंने इंग्लैंड की टीम को विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार बताया है.

हमारे पास विश्व कप 2019 का शानदार मौका 

CA will investigate Ali's call to 'Osama'

मोईन अली ने इंग्लैंड के एक समाचार पत्र को देखते हुए अपने एक बयान में कहा, “हां, हम यह कह सकते हैं, कि हम इंग्लैंड के लिए खेली अबतक की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम है, लेकिन मुझे लगता है, कि यह बिना ट्रॉफी के कहना मुश्किल होगा.

हालाँकि, अब समय आ गया है, कि हम विश्व कप जीते और शायद फिर हम गर्व के साथ कह पाएंगे, कि हम इंग्लैंड की अबतक की सबसे अच्छी वनडे टीम है और अब समय आ गया है, कि हम विश्व कप जीते. मुझे लगता हम ऐसा करने में सक्षम भी है, क्योंकि हमारे पास एक बहुत अच्छी टीम है.”

टीम में ना चुने जाने से था निराश 

The sound of stump mike should be raised: Moin Ali

मोईन अली ने पिछले 8 टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए है. हालाँकि, इससे पहले तक वह टीम से बाहर चल रहे थे. उनकी भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट से वापसी हुई थी. अपनी वापसी को लेकर उन्होंने कहा, “जब मैं टीम में नहीं चुना जा रहा था, तो वह मेरे लिए बहुत निराशाजनक समय था. हालांकि, मुझे एक ब्रेक की जरुरत थी और उस ब्रेक ने मेरे लिए काम भी किया और मेरी वापसी अच्छी रही थी. 

मैं एक प्रोपर स्पिनर नहीं 

मोईन अली ने आगे अपने बयान में कहा, “हो सकता है, कि अगर मुझे पाकिस्तान के खिलाफ चुना गया, तो मैं अच्छी गेंदबाजी ना कर पाऊंगा, लेकिन मेरा फॉर्म अच्छा है. मैं भारत के खिलाफ वापसी के बाद रन भी बना रहा हूं और विकेट ले रहा हूं.

हालाँकि, मेरा मानना अब भी यह है, कि मैं एक प्रोपर स्पिनर नहीं हूँ. मैं एक ठीक-ठाक गेंदबाज हूँ. जो अच्छी गेंदबाजी कर रहा हैं और विकेट निकाल रहा है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने इस टीम को बताया विश्व कप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.