विश्व कप में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी काफी मजबूत लग रही है. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के बाद मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में आ गए हैं. इन तीनो की जोड़ी विश्व कप में कमाल दिखा सकती है. अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ़ की है.
भारत के पास सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों की जोड़ी

बालाजी ने यह भी कहा कि भारत के पास सबसे अच्छी तेज गति की गेंदबाजी इकाई है.और इंग्लैंड में विश्व कप में विरोधी टीम वालों को जसप्रीत बुमराह और उनके साथी तेज गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा,
“भारत को बुमराह, भुवी, और शमी के रूप में विश्व कप में सबसे बेहतरीन तेज गति के गेंदबाज की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकाई मिली है. गेंदबाजी विभाग में हमारे पास बहुत गहराई है, यह अब तक सबसे अच्छा भारतीय आक्रमण हो सकता है”
मोहम्मद शमी के लिए कही ये बड़ी बात

मोहम्मद शमी के लिए बालाजी ने कहा वो इंग्लैंड की पिचों पर शानदार प्रदर्शन करेंगे.
“मुझे लगता है कि शमी ने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन किया है. विशेष रूप से इंग्लिश परिस्थितियों में, जहां गेंद स्विंग होता है, इस खिलाड़ी की गेंद सीम पर पड़ती है. सभी तीन गेंदबाज अपनी गति के अनुसार भी काम करते हैं”
भारत के पास हर प्रकार के तेज गेंदबाज

बालाजी ने कहा भारत के पास भुवनेश्वर जैसा बेहतरीन स्विंग गेंदबाज. मोहम्मद शमी जैसा सिम गेंदबाज और बुमराह जैसा प्रतिभा वाले गेंदबाज किसी भी टीम के पास नहीं है.
उन्होंने आगे कहा,
“वे समान नहीं हैं.एक उचित स्विंग गेंदबाज है, एक सीम गेंदबाज है, दूसरे में उच्च गति और असामान्य प्रतिभा का संयोजन है. मुझे लगता है कि विरोधी टीम को हमारे गति आक्रमण का सामना करना मुश्किल होगा “
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा, विश्वकप 2019 में इस टीम के पास है सबसे खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण, जीत सकती है ट्रॉफी appeared first on Sportzwiki.