इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने में अभी करीब एक महीने का समय बचा हुआ है। इसी वजह से टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही आईपीएल के पहले दो हफ्ते का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आम चुनाव की वजह से ही सिर्फ दो हफ्तों का शेड्यूल आया है। कई टीमों ने इसके साथ ही अपनी जर्सी भी लॉन्च कर दी है।
मुंबई इंडियंस की किट लॉन्च

आईपीएल के तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस की किट आज लॉन्च कर दी गयी है। इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर भी किया गया। मुंबई आईपीएल की सबसे बेहतरीन टीमों में गिनी जाती है।
इस टीम से सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज अभी भी जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी भी इस टीम का लिए खेलते हैं।
नीलामी में बड़े नामों को जोड़ा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की नीलामी में 18 दिसम्बर को कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है। इसमें युवराज सिंह और लसिथ मलिंगा का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही ट्रेड में टीम ने क्विंटन डी कॉक और जयंत यादव को अपने साथ जोड़ा।
इसके साथ ही मुंबई ने कई भारतीय युवा खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है। इसमें अनमोलप्रीत सिंह, रासिख डार और बरिंदर सरन जैसे नाम शामिल हैं। सरन भारत के लिए भी खेल चुके हैं।
टूर्नामेंट पर जमाना चाहेगी कब्जा

मुंबई इंडियंस शुरुआत से ही मशहूर टीमों में गिनी जाती थी लेकिन टीम ने पहली बार 2013 में इस टूर्नामेंट को जीता था। छठवें सीजन के बाद मुंबई ने आठवें सीजन में एक बार फॉर टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया था।
टीम ने 10वें सीजन में एक बार फिर आईपीएल ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। पिछले सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और टीम प्ले ऑफ में भी पहुंचे से सफल नहीं हुई थी।
देखें वीडियो:
New season, new avatar
Watch @ImRo45, @Jaspritbumrah93, @hardikpandya7 and @krunalpandya24 in the all-new MI kit today
: MITV
: 1.00 PM
: @StarSportsIndia 1 Hindi and SS 1 HD Hindi#CricketMeriJaan pic.twitter.com/iPD5O0htyB
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 24, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने नई किट लॉन्च की, देखें मुंबई की ये नई जर्सी appeared first on Sportzwiki.




: MITV
: 1.00 PM
: