भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में डेब्यू करने का मौका मिला. उन्हें इस मैच में बल्ले से सिर्फ 9 ही रन बनाये, लेकिन उनके प्रतिभा पर किसी को शक नहीं है. अंडर- 19 से लेकर घरेलू मैचों में उनका बल्ला जमकर बोला है. यही वजह है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जात है.
अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2018 पर कब्जा जमाया था. इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें पृथ्वी शॉ पर थी लेकिन शानदार बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड दिया गया.
अंडर-19 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. यहाँ वनडे मैचों में उन्होंने 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाये हैं. क्रिकेट में अभी तक कोई बल्लेबाज इससे बेहतर औसत से रन नहीं बना पाया है.
धोनी को मिले पांचवें वनडे में मौका

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और हालिया समय में कमेंट्री कर रहे दीपदास गुप्ता का मानना है कि पांचवें वनडे में शुभमन गिल की जगह धोनी को मौका मिलना चाहिए क्योंकि गिल शायद विश्व कप में न हो. एएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए उन्होंने कहा
“अगर एमएस धोनी फिट होते हैं, तो मैं उन्हें खेलूंगा। शुबमन गिल के पास अपना समय होगा। वह विशेष है, वह क्लास एक्ट है लेकिन उसके पास उसका अवसर होगा। उसे अपना समय मिल जाएगा.”
धोनी के आने से किसी को होने पड़ेगा बाहर

महेंद्र सिंह धोनी के टीम में आने से किसी एक खिलाड़ी को बाहर होने पड़ेगा. दीपदास गुप्ता के अनुसार वह खिलाड़ी शुभमन गिल होना चाहिए क्योंकि वह शायद विश्व कप की टीम में अभी फिट नहीं बैठते.
इसके अलावा मैनेजमेंट के बाद अंबाती रायडू और दिनेश कार्तिक का विकल्प है लेकिन वह विश्व कप की टीम में जगह बनाने के रेस से हैं. ऐसे में उन्हें बाहर नहीं किया जा सकता है.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शुभमन गिल विश्वकप 2019 खेलने के लिए हो गये लेट: दीप दास गुप्ता appeared first on Sportzwiki.