आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु देहरादून में तैयारी कर रही है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम की कमान इस बार फिर से श्रेयस अय्यर के पास है।
ये हुए कैम्प में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स का दो दिन का कैम्प विजय नगर में लगा। इस कैम्प में टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हुए। यहाँ उन्होंने ट्रेनिंग में जिम सेशन भी किया। खिलाड़ी उसके बाद जिंदल स्टील प्लांट देखने भी पहुंचे।
इस कैम्प में टीम के सहायक कोच मोहम्मद कैफ और प्रवीण आमरे, कप्तान श्रेयस अय्यर, मनजोत कालरा, जलज सक्सेना, इशांत शर्मा, बंडारू अयप्पा, राहुल तेवतिया, अक्षर पटेल, हनुमा विहारी, हर्षल पटेल, नाथू सिंह ने भाग लिया।
नीलामी में की काफी खरीददारी

आईपीएल की नीलमी पिछले साल 18 दिसम्बर को जयपुर में हुई थी। इस नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा था। टीम ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज कॉलिन इन्ग्राम को बड़ी राशि देकर अपने साथ जोड़ा था।
इसके अलावा नीलामी में अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, कॉलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, जलज सक्सेना, बंडारू अयप्पा को खरीदा था। टीम के पास पहले से ऋषभ पन्त, पृथ्वी शॉ और श्रेयस अय्यर जैसे नाम थे।
ट्रेंड में तीन खिलाड़ियों को छोड़ा

आईपीएल नीलामी में खिलाड़ियों की अदला बदली हुयी थी। दिल्ली की टीम ने इसमें तीन खिलाड़ियों के बदले शिखर धवन को अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद से शिखर धवन को ट्रेंड किया था।
दिल्ली ने शिखर धवन के बदले विजय शंकर, शाहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा को छोड़ा था। इन खिलाड़ियों ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन टीम ने शिखर धवन जैसे दिग्गज बल्लेबाज के लिए इन्हें छोड़ दिया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया दो दिन का कैम्प, ये खिलाड़ी हुए शामिल appeared first on Sportzwiki.