आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब काफी कम समय बचा हुआ है। टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई से होगी। विश्व कप इंग्लैंड और वेल्स में है और इंग्लैंड ही इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है। पिछले विश्व कप में बांग्लादेश से हारकर बाहर होनी वाली इंग्लैंड ने उसके बाद वनडे क्रिकेट खेलने का तरीका ही बदल दिया है।
ज़हीर खान ने चुनी टीम

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और विश्व कप 2011 विजेता टीम के सदस्य जहीर खान ने विश्व कप के लिए इंग्लैंड की टीम चुनी है। इससे पहले उन्होंने भारत की टीम भी चुनी थी।
उन्होंने इंग्लैंड की इस टीम में जोफ्रा आर्चर को जगह दी है। विंडीज मूल का इस खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने दुनिया की हर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था और जहीर खान ने उन्हें अपनी टीम में जगह दी है, आपकों बता दें, कि जोफ्रा वेस्टइंडीज मूल के इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी हैं।
कई ऑलराउंडरों को दी जगह

इंग्लैंड की टीम में कई ऑलराउंडर हैं। जहीर खान ने भी अपनी टीम में कई ऑलराउंडर को जगह दी है। इसमें बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स और जो डेनली जैसी दिग्गज शामिल हैं।
जहीर खान ने टीम की कमान इओन मॉर्गन को दी है। उन्होंने अपनी इस टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों को जगह दी है। इसमें जॉनी बैरेस्टो, जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स को जगह दी है। इनमें कोई दो ही बल्लेबाज खेल पायेगा।
यह भी पढ़ें: India v NZ- ऋषभ पन्त के बल्लेबाजी क्रम को लेकर हरभजन सिंह ने की एक बड़ी भविष्यवाणी, कहा
इंग्लैंड प्रबल दावेदार

इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर एक टीम है और विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार है। अभी तक इस टीम में कोई भीआईसीसी क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा नहीं जमाया है।
इस प्रकार है जहीर खान की टीम:
इओन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बैरेस्टो, जेसन रॉय, एलेक्स हेल्स, जो रूट, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, जो डेनली/क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड, सैम करण/डेविड वेली, लियाम प्लंकेट
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019: जहीर खान ने टूर्नामेंट के लिए चुनी इंग्लैंड की टीम, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को किया शामिल appeared first on Sportzwiki.