Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: पाकिस्तान से विश्वकप खेलने पर सचिन तेंदुलकर की भारत को विराट सलाह

14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से भी भारत में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। विश्व कप में भारत को पाकिस्तान से 16 मई को मुकाबला खेलना है।

विश्व कप में नहीं खेलने की मांग

बीसीसीआई और भारत सरकार से मांग की जा रही है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान से मुकाबला नहीं खेले। दोनों टीमों के बीच आईसीसी विश्व कप 2019 में 16 जून को मैंचेस्टर में मुकाबला होने वाला है।

मैच नहीं खेलने की मांग करने वालों में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और हरभजन सिंह जैसे नाम भी शामिल हैं। दोनों ने साफ़ कर दिया है कि पुलवामा हमले के बाद भारत को पाकिस्तान से कोई मैच नहीं खेलना चाहिए।

सचिन तेंदुलकर की आई प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस मुद्दे पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। सचिन चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान को आसानी से दो अंक नहीं दे लेकिन इसके बावजूद वह देश के फैसले के साथ खड़े रहेंगे।

एएनआई के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने कहा

“विश्व कप में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है। व्यक्तिगत रूप से उन्हें 2 अंक देने और टूर्नामेंट में उनकी मदद करने से नफरत होगी। मेरे लिए भारत हमेशा सबसे पहले आता है, इसलिए मेरा देश जो भी फैसला करता है। मैं उस फैसले के साथ पूरी तरह से खड़ा हूँ।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: पाकिस्तान से विश्वकप खेलने पर सचिन तेंदुलकर की भारत को विराट सलाह appeared first on Sportzwiki.