14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से भी भारत में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। विश्व कप में भारत को पाकिस्तान से 16 मई को मुकाबला खेलना है।
भारत में जोरदार विरोध

भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है और बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि विश्व कप में पाकिस्तान से मैच न खेले। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज काफी समय से नहीं खेली जा रही है।
इसके बाद सिर्फ आईसीसी या फिर एसीसी के टूर्नामेंट में मुकाबले होते हैं। लेकिन अब विश्व कप में नहीं खेलने की बात हो रही है। कई क्रिकेटरों ने भी यह मांग की है।
चेतन चौहान ने दिया बयान

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री चेतन चौहान ने बयान दिया है। चौहान उत्तर प्रदेश सरकार में युवा और खेल मंत्री हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा
“ग्लोबल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेना इतना आसान नहीं है क्योंकि हर टूर्नामेंट के अपने नियम हैं साथ ही इसमें कई प्रतिभागी देश भी हैं। कदम वापस खींचने पर हम पर जुर्माना या प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि सरकार और बीसीसीआई इस पर विचार जरूर करेंगे।”
भज्जी ने की थी मांग

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने मांग की थी कि भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले। उन्होंने आज तक के एक कार्यक्रम ममे यह बात कही थी।
हालाँकि, जब उनसे पूछा गया कि अगर विश्व कप के सेमीफाइनल या फाइनल में अगर पाकिस्तान की टीम सामने होती है तो क्या करना चाहिए। इसका जवाब हरभजन के पास नहीं था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पाकिस्तान से विश्वकप 2019 के मैच खेलने पर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा मंत्री चेतन चौहान ने दिया बयान appeared first on Sportzwiki.