Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: जहीर खान ने टूर्नामेंट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम, इन दिग्गजों को जगह नहीं

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी विश्व कप के लिए टीम को चुनना शुरू कर दिया है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने 5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम चुनी है।

बड़े खिलाड़ियों को नहीं दी जगह

जहीर खान ने विश्व कप के लिए जो ऑस्ट्रेलिया टीम चुनी है। क्रिकबज के कार्यक्रम में चुनी इस टीम में उन्होंने स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जगह नहीं दी है। दोनों ही खिलाड़ी बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे हैं।

इन दोनों ही खिलाड़ियों का बैन अगले महीने अंत में समाप्त हो रहा है। उनके अनुसार दोनों खिलाड़ियों के पास अब मौका नहीं है कि टीम में जगह बना सके। दोनों खिलाड़ी अभी चोटिल चल रहे हैं।

तेज गेंदबाजों से भरी है टीम

विश्व को की गत विजेता ऑस्ट्रेलिया अपने तेज गेंदबाजों के लिए जानी जाती है। जहीर खान ने ऑस्ट्रेलिया की टीम में चार तेज गेंदबाज जबकि दो तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर को जगह दी है।

इसमें नाथन कुल्टर नाइल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और झाय रिचर्डसन का नाम शामिल है। झाय ने भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर में उन्होंने मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को जगह दी है।

आरोन फिंच को कप्तानी

जहीर खान के अनुसार आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होने चाहिए। अभी भी फिंच के हाथों में ही टीम की कमान है। इसके साथ ही बिग बैश में शानदार प्रदर्शन करने वाले डार्शी शॉर्ट को भी उन्होंने टीम में जगह दी है।

इस प्रकार है जहीर खान की टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डार्शी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, नाथन कुल्टर नाइल, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, नाथन लायन/ एस्टन टर्नर और झाय रिचर्डसन

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: जहीर खान ने टूर्नामेंट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम, इन दिग्गजों को जगह नहीं appeared first on Sportzwiki.