क्रिकेट विश्व कप के शुरू होने में अब करीब साढ़े तीन महीने के समय बचा हुआ है। इसके बावजूद अभी तक भारत के 15 खिलाड़ी पक्के नहीं हुए हैं। मुख्य चयनकर्ता ने जरुर कहा है कि हमने 18 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट कर लिए हैं। इसके बावजूद कुछ खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है।
आज हम आपको केएल राहुल, ऋषभ पन्त और दिनेश कार्तिक के बीच तुलना कर उनके प्रदर्शन के बारे में बताते हैं।
केएल राहुल

टेस्ट और टी-20 में करियर की शानदार शुरुआत करने वाले केएल राहुल डेब्यू वनडे में शतक बनाने वाले पहले और एकमात्र भारतीय हैं। लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले 3 मैच में एक अर्धशतक और 1 शतक बनाने वाले राहुल ने उसके बाद खेले 10 मैच में सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है।
इसके बावजूद वह टीम का हिस्सा हैं। 2017 की शुरुआत से अभी तक वनडे में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला था। टेस्ट और टी-20 में भी उनका प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा है। इसी वजह से विश्व कप टीम में उनकी जगह नहीं बनती।
ऋषभ पंत

युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभी तक सिर्फ तीन वनडे मैच खेले हैं लेकिन टेस्ट और टी-20 में उन्होंने अपनी क्षमता दिखाई है। उन्होंने वनडे मैचों में अभी तक कोई ऐसा प्रदर्शन नहीं किया है, जिससे टीम में उनकी जगह बनती हो लेकिन टेस्ट मैचों में जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर उन्होंने भरोसा दिखाया है।
इसके बावजूद पंत गलत मौके पर बड़ा शॉट खेलने में विकेट फेंक देते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन ऐसा रहा तो विश्व कप टीम में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल हो जायेगा।
दिनेश कार्तिक

भारत के लिए 2004 में पहला वनडे खेलने वाले दिनेश कार्तिक को पिछले दो सालों में गिने चुने मौके मिले हैं। इस मौकों पर उन्होंने भले ही बड़ी पारियों नहीं खेली है लेकिन नीचे आकर टीम की बल्लेबाजी में अच्छा योगदान दिया है।
2017 से अभी तक के आंकडें देखें तो वनडे मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 82 की औसत से रन बनाये हैं। जो भारतीय टीम में विराट कोहली के बाद सबसे बेहतरीन है। इसी वजह से उन्हें विश्व कप टीम में जगह मिलनी चाहिए।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी विश्व कप 2019: केएल राहुल, ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक, किन दो खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका, देखें आंकड़े appeared first on Sportzwiki.