भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 4-1 के बड़े अंतर से जीत ली थी. भारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर काफी खुश है. साथ ही उन्होंने भारतीय टीम को 2019 विश्व कप का सबसे बड़ा प्रबल दावेदार बताया है.
भारत के पास 2019 विश्व कप के लिए एक संतुलित टीम

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने पीटीआई से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, “हमारे पास विश्व कप 2019 के लिए एक संतुलित टीम है. मैं इस बात को सिर्फ ऐसे ही नहीं कह रहा हूँ. मैं इस बात को पिछले दो साल के रिकॉर्ड को देखते हुए कह रहा हूँ. हम दुनिया के किसी भी देश या किसी भी पिच पर एक अच्छे प्रतिस्पर्धी हैं.”
भारत विश्व कप की सबसे बड़ी प्रबल दावेदार

सचिन तेंदुलकर ने पीटीआई से बात करते हुए आगे अपने बयान में कहा, “अगर विश्व कप प्रबल दावेदार टीम की बात है, तो मैं इस बात पर बिल्कुल संकोच नहीं करूंगा. मैं कहूँगा, कि हमारी टीम निश्चित रूप से विश्व कप 2019 की सबसे प्रबल दावेदार टीम है.”
इंग्लैंड भी दावेदारों में से एक, न्यूजीलैंड डार्क हॉर्स

सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा, “सभी टीमों की शुरुआती लय भी तय करेगी, कि कौन विश्व कप जीतेगा. इंग्लैंड की टीम भी विश्व कप के दावेदारों में से एक है. जबकि न्यूजीलैंड की टीम डार्क हॉर्स साबित हो सकती है. मुझे पता है, कि न्यूजीलैंड की टीम ने इस सीरीज में संघर्ष किया है, लेकिन वह एक अच्छी टीम हैं.”
ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ एक प्रतिस्पर्धी टीम

सचिन तेंदुलकर ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया पूरी ताकत के साथ एक मजबूत टीम होगी. स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी व बाकि अन्य प्रमुख गेंदबाजो के साथ ऑस्ट्रेलिया खेलेगा, तो निश्चित रूप से वह भी एक कड़ा प्रतिस्पर्धी होगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन तेंदुलकर ने पहली बार कही मन की बात इस देश को बताया विश्व कप 2019 का सबसे बड़ा दावेदार appeared first on Sportzwiki.