Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम लांच करेगी नई जर्सी, एक बार फिर आजमाएगी ये टोटका

विश्व कप की शुरुआत इस साल 30 मई से होने वाली है.यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में होने वाला है. पहला मैच इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा.  भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी. क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विश्व कप ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है. वो पिछली बार 2015 में हुए विश्व कप में भी विजेता थे.

इस दिन भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए जारी करेगी जर्सी 

इस बार विश्व कप के लिए भारतीय टीम 1 मार्च को जर्सी का ऐलान और लॉन्च करेगी. हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान ये होगा.भारत को इसके बाद 2 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगी. जर्सी के लॉन्च में भारतीय टीम के खिलाड़ी भी मौजूद हो सकते हैं. गौरतलब है कि नाइकी भारतीय टीम के किट का निर्माण करती है.

जर्सी के लिए ये टोटका आजमा सकती है भारतीय टीम 

भारतीय टीम आखिरी बार 2011 के विश्व कप में विजेता बनी थी. इसके बाद भारतीय टीम को 2012 के टी-20 विश्व कप में खेलना था. भारतीय टीम के लिए इस विश्व कप को देखते हुए नई जर्सी तैयार की गई थी. टीम ने अभ्यास मैच  के दौरान वो जर्सी भी पहनी और मैच भी खेला. लेकिन जब टूर्नामेंट शुरू हुआ. तो भारतीय टीम वो जर्सी पहनी हुई नजर आई जो उन्होंने 2011 के विश्व कप में पहनी थी.

इस विश्व कप में क्या यही टोटका आजमाएगी भारतीय टीम 

1 मार्च को जब जर्सी लांच होगी तब ये देखना होगा क्या भारतीय टीम पिछली बार की तरह इस बार भी वही टोटका आजमाती है. या फिर भारतीय टीम को हम विश्व कप के लिए नई जर्सी में देखेंगे. ये तो एक मार्च को ही पता चलेगा. भारत आज विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज का आगाज करने जा रही है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम लांच करेगी नई जर्सी, एक बार फिर आजमाएगी ये टोटका appeared first on Sportzwiki.