जसप्रीत बुमराह वर्तमान में वनडे रैंकिंग के नंबर-1 गेंदबाज है. जसप्रीत बुमराह ने बहुत कम समय में अपनी एक बड़ी पहचान बना ली है.
दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आते हैं. इसी बीच अपने एक बयान में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह को विश्व कप 2019 के लिए भारत का सबसे अहम खिलाड़ी बताया है.
मैं पहले से ही जानता था बुमराह बनेगा दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज

सचिन तेंदुलकर ने स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए अपने एक बयान में जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा “सच बताऊ तो मैं पहले से ही बुमराह की सफलता के लिए आश्वस्त था. मुझे बुमराह की सफलता को देखकर हैरानी नहीं होती है.
उसके साथ समय बिताने के बाद और उसके सीखने की चाहत और अभ्यास को देखने के बाद मुझे हमेशा से पता था, कि वह एक दिन जरुर दुनिया के बेहतरीन गेंदबाज बनेगा और बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चकमा देगा.”
2015 में कह दिया था अपनी छाप छोड़ेंगे बुमराह

सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर आगे अपने बयान कहा, “मैंने उसे करीब से सुधरते हुए देखा है. 2015 में मैंने उसमे मैच जीताने की काबिलियत देखी. केन विलयमसन के खिलाफ उसे गेंदबाजी करते देख मैंने पहले ही कह दिया था, कि वह एक दिन विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ेगा और मुझे ख़ुशी है, कि वह आज ऐसा ही कर रहा है.”
विश्व कप में भारत के अहम हथियार

सचिन तेंदुलकर ने जसप्रीत बुमराह को विश्व कप 2019 में भारत का अहम हथियार बताते हुए कहा, “उसका एक्शन भ्रमक है. लगातार विकेट लेने की क्षमता उसे एक खतरनाक गेंदबाजी बनाती है.
उसे पता है, कि अपनी योजनाओं को कैसे लागु करना है. जसप्रीत बुमराह विपक्षी टीमों के लिए बड़ा खतरा और वह विश्व कप 2019 में भारत के लिए अहम हथियार साबित होगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सचिन तेंदुलकर ने विराट और रोहित नहीं इस भारतीय खिलाड़ी को बताया विश्व कप 2019 के लिए सबसे महत्वपूर्ण appeared first on Sportzwiki.