Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: पाकिस्तान से नहीं खेलने पर भी नहीं कटेगा भारत का पॉइंट, बीसीसीआई ने पहले ही खेल रखा है दांव

14 फरवरी को जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के बस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। विश्व कप में भारत को पाकिस्तान से 16 मई को मुकाबला खेलना है।

मैच में नहीं खेलने की मांग

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड से मांग की जा रही है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेले। इसके लिए कई क्रिकेटरों ने भी आवाज उठाई है। जिसमें हरभजन सिंह का भी नाम शामिल है।

विश्व कप में अगर भारत अगर पाकिस्तान से नहीं खेलता है, तो उनके पॉइंट कटने की बात हो रही थी। आईसीसी टूर्नामेंट में कोई टीम दूसरे टीम से खेलने से मना करती है तो सामने वाली टीम को बिना खेले पॉइंट मिल जाते हैं।

पाकिस्तान को नहीं मिलेगा पॉइंट

जी हाँ, अगर भारत विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने से मना करता है तो भी पाकिस्तान को पॉइंट नहीं मिलेंगे। इसकी वजह है कि बीसीसीआई ने पिछले साल हुए मेम्बर्स पार्टिसिपेशन अग्रीमेंट (एमपीए) पर हस्ताक्षर नहीं किया है। इसी वजह से वह पाकिस्तान से खेलने से मना कर सकता है। इस बारे में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा

“बीसीसीआई एमपीए के बारे में और किसी भी अन्य बहु-राष्ट्र टूर्नामेंट या एमपीए द्वारा कवर नहीं किए गए खेलों में अपनी भागीदारी के बारे में अपने सभी अधिकार सुरक्षित रखता है और फैसला ले सकता है।”

बीसीसीआई आईसीसी से करेगी मांग

इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई आईसीसी को खत लिखकर पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर करने की मांग करेगा। 27 फरवरी को दुबई में आईसीसी की बैठक भी होने वाली है और यहाँ बीसीसीआई के सीईओ यह मांग रखेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: पाकिस्तान से नहीं खेलने पर भी नहीं कटेगा भारत का पॉइंट, बीसीसीआई ने पहले ही खेल रखा है दांव appeared first on Sportzwiki.