केएल राहुल एक काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं. क्रिकेट के मैदान पर वह काफी आकर्षक शॉट्स खेलते हैं, उनके शानदार शॉट्स से ही लोगो को उनकी प्रतिभा का अंदाजा हो जाता हैं.
क्रिकेट के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी उन्हें प्रतिभावान खिलाड़ी बता चुके हैं, लेकिन अबतक वह अपनी प्रतिभा के अनुसार खुद को साबित नहीं कर पाये हैं.
पिछले कुछ समय से रहा है खराब फॉर्म

केएल राहुल का इंग्लैंड दौरा कुछ ख़ास नहीं रहा था. वह इंग्लैंड में खेली अपनी शुरूआती 9 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाये थे. इससे पहले वह साउथ अफ्रीका दौरे पर भी बुरी तरह फ्लॉप हुए थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और टी-20 सीरीज में भी वह बुरी तरह फ्लॉप हुए थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी-20 सीरीज और टेस्ट सीरीज में केएल राहुल का बल्ला नहीं चला था.
फिलहाल खेल रहे इंडिया ए के लिए

आपकों बता दें, कि केएल राहुल फिलहाल इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. वनडे में तो इंडिया ए के लिए खेलते हुए केएल राहुल कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, लेकिन पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 89 रन की एक शानदार पारी खेली है. सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है.
मुख्य चयनकर्ता ने केएल राहुल को लेकर कही बड़ी बात

पत्रकार : केएल राहुल कुछ समय से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. विश्व कप को देखते हुए तीसरे ओपनर के रूप में वह कितना महत्वपूर्ण है?
एमएसके प्रसाद : उनका फॉर्म हमारे लिए चिंता का एक बड़ा कारण बन गया है. वह एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी है और मुझे पूरी उम्मीद है, कि वह कड़ा अभ्यास करके वापस रन बनाएगा और अपनी फॉर्म हासिल करेगा.
हमने उसे फॉर्म हासिल करने के लिए ही इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए टीम में मौका दिया है. इंडिया ए के लिए खेलते हुए, वह क्रीज में कुछ समय बिताएगा और वापस अपना फॉर्म हासिल कर लेगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post एमएसके प्रसाद ने विश्वकप 2019 में केएल राहुल को शामिल करने पर कही ये बात appeared first on Sportzwiki.