24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया की टीम को भारत दौरा करना हैं, लेकिन इस दौरे से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बड़ा कदम उठाया हैं और तीन बार के विश्व विजेता खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2019 तक के लिए अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल कर लिया है. वह मुख्य कोच जस्टिन लेंगर के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया टीम के कोचिंग स्टाफ में काम करेंगे.
पोंटिंग के सहायक स्टाफ में रहने से बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा, कि पोंटिंग की नियुक्ति “टीम की बल्लेबाजी को ध्यान में रखते हुए हमने रिकी पोंटिंग को कोचिंग स्टाफ में लेने का फैसला किया है.
उनके कोचिंग स्टाफ में रहने से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी. ग्रीम हिक को भी हम एशेज की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करते है.
“बैक टू बैक दो बड़े टूर्नामेंट हमारे सामने है. हम मानते हैं कि विशेष रूप से इन बड़े टूर्नामेंट के लिए हमने नये कोचों को टीम के साथ रखना महत्वपूर्ण है.
रिकी पोंटिंग की नियुक्ति हमारी एक रणनीति का एक हिस्सा है. रिकी रणनीति और गेम-प्लान सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जस्टिन की सहायता करेगा और साथ ही वह बल्लेबाजी समूह के साथ मिलकर काम करेगा और सलाह देगा, कि वे अंग्रेजी परिस्थितियों के लिए तैयार हों.”
अपने जीवन को प्रतिस्पर्धी व्यक्ति के रूप में जीना चाहता हूँ

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिए गए अपने एक बयान में रिकी पोंटिंग ने कहा, “मैं अपने जीवन को प्रतिस्पर्धी व्यक्ति के रूप में जीना चाहता हूँ. पहले मैं एक बल्लेबाज के रूप में प्रतिस्पर्धा करता था, एक खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा करता था और जब आपका करियर खत्म हो जाता है, तो सब रुक जाता है और आपको अपने जीवन में अब तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है.
पिछले कुछ वर्षों में, मैंने महसूस करना और समझना शुरू कर दिया है कि मुझे अपने जीवन में एक निश्चित कार्य करने की आवश्यकता है और इसके लिए मुझे सबसे बेहतर कोचिंग लगता है. यह मुझे और बेहतर बनाएगा वह अपना जीवन एक प्रतिस्पर्धी व्यक्ति की तरह जीने में मदद करेगा.”
पहले भी रह चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच

आपकों यह भी बता दे, कि दो बार अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जीतने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया की टी-20 राष्ट्रिय क्रिकेट टीम के सहयक कोच रह चुके हैं.
पोंटिंग ने इस साल की शुरूआत में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच पद की भूमिका निभाई थी.
मुंबई इंडियंस को बना चुके हैं आईपीएल चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान व ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी कोचिंग में चैंपियन बनाया था. रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली डेयरडेविल्स के भी मुख्य कोच हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रिकी पोंटिंग को विश्व कप 2019 तक के लिए इस अंतरराष्ट्रीय टीम ने बनाया कोच appeared first on Sportzwiki.