भारतीय टीम अगर आजकल विश्व की सबसे बेहतरीन टीम है. उसमे यजुवेंद्र चहल का बहुत बड़ा योगदान है. इस खिलाड़ी ने अपनी लेग ब्रेक गेंद से भारतीय टीम के कई जीत में अपना योगदान दिया है. अब इस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में हुए जम्मू कश्मीर में हमले पर अपनी बात रखी है. आइए आपको बताते हैं इस खिलाड़ी ने इस मुद्दे पर क्या कहा,
पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में खेलने पर चहल ने ये बात कही

“पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच खेलने का फैसला बीसीसीआई और सरकार को लेना है. एक या दो खिलाड़ी फैसला नहीं कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि यह सही समय है और हमें आतंकवाद के अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है “
सब जल्द खत्म होना चाहीए

“यह सब अब एक बार में खत्म होना चाहिए हम इसे ज्यादा वक्त तक नहीं सह सकते। हर तीन महीने में हम यही सुनते हैं कि आतंकवाद की वजह से हमारे जवान शहीद हो गए। हम अब और जवानों की शहादत का इंतजार नहीं कर सकते”
यह मसला हमेशा के लिए सुलझना चाहिए

“भारतीय सेना लगातार क्रॉस बॉर्डर टैरेरिज्म के चलते अपने जवान खो रही है.यह मसला हमेशा के लिए सुलझना चाहिए. हम अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते. हम चीजों के अपने आप ठीक होने का इंतजार नहीं कर सकते.यह सही समय है जब हमें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए.”
चहल ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी अब भारत और ऑस्ट्रेलिया को 24 फरवरी से 2 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है इस सीरीज में चहल कुलदीप यादव के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देंगे. विश्व कप में भी भारत की जीत में चहल का योगदान अहम होगा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप 2019: विश्व कप में पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर यजुवेंद्र चहल ने दिया बड़ा बयान, कहा… appeared first on Sportzwiki.