Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019 में विराट कोहली और धोनी की भूमिका को लेकर युवराज ने दिया ये बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह ने हाल ही में विश्व कप को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने ये बयान वर्तमान टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दिया है। आपको बता दे कि इस समय में भारतीय टीम को विश्व कप के लिए सबसे मजबूत टीमों में से के माना जा रहा है और कई दिग्गज इसके लिए अलग-अलग बयान देते रहते है। युवराज सिंह ने कहा है कि विश्व कप में में कोहली और धोनी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

आपको बता दे कि युवराज सिंह ने अपने बयान में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का टीम में होना काफी अहम है क्योंकि उनके टीम में होने से कप्तान विराट कोहली के लिये मार्गदर्शक का काम करते हैं साथ ही युवराज सिंह ने कहा है कि धोनी कोहली को फैसले लेने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। साथ ही भारतीय टीम में इस समय धोनी का टीम में स्थान विवाद का विषय बना हुआ है लेकिन कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके पक्ष में आये हैं। साथ ही युवराज का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया।

साथ ही युवराज सिंह ने कहा है कि उन्हें उसी तरह से गेंद हिट करते हुए देखना अच्छा है जैसे वह किया करते थे और मैं उन्हें शुभकामनायें देता हूं। आपको बता दे कि 2011 क्रिकेट विश्व कप की जीत में युवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है साथ ही उनको अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से 2011 क्रिकेट विश्व कप में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

ये भी पढ़े:

सानिया मिर्जा ने अपनी बायोपिक का किया ऐलान, यह एक्ट्रेस निभाएगी मुख्य भूमिका

IND-A vs ENG Lions: आखिरकार फॉर्म में लौटे लोकेश राहुल, खेली शानदार पारी

ब्राजील: फुटबॉल क्लब में लगी आग, 10 खिलाड़ियों की झुलकर मौत



Herald