Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली ने बदली अपनी जर्सी, अब इस नये रूप में आएगी नजर

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. इस सीरीज के लिए सभी टीम धीरे-धीरे अपनी तैयारी कर रही है. इस बार आईपीएल का शुभारंभ पहले जैसे नहीं होगा. आईपीएल के शुभारंभ में लगने वाला सारा पैसा हमारे शहीद जवानों के परिवार वालों को जाएगा. बीसीसीआई के इस फैसले की हर तरफ सराहना हो रही है.

इस बीच नए नाम से दिल्ली की फ्रेंचाइजी इस बार आईपीएल में कदम रखने वाली है.

अब क्या दिल्ली की किस्मत बदलेगी 

दिल्ली  फ्रेंचाइजी ने नाम के बाद अब टीम की जर्शी बदल दी है. इसकी घोषणा उन्होंने ट्विटर पर की है. टीम के सदस्य ऋषभ पंत और शिखर धवन ने वीडियो डाल इसकी जानकारी दी. शिखर धवन बहुत दिनों बाद अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़े हैं. दिल्ली आईपीएल के किसी सीजन में फाइनल तक का सफर नहीं कर पाई है. इस बार इस टीम से बहुत उम्मीद हैं.

इस बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना चाहेगी दिल्ली 

इस बार विश्व कप से पहले आईपीएल का आयोजन हो रहा है. दिल्ली की टीम चाहेगी की पहली बार आईपीएल की विजेता बने. टीम के साथ कई सीजन बड़े-बड़े खिलाड़ी जुड़े लेकिन कभी दिल्ली फाइनल तक नहीं पहुंची.

पुलवामा हमले में दिल्ली कैपिटल्स ने उठाया था ये सराहनीय कदम 

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम ने हाथ आगे बढ़ाया था. फ्रेंचाइजी ने शहीद परिवारों की मदद के लिए टीम के पहले होम मैच से हुई कमाई दान करने का निर्णय लिया था. फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि,

इस आतंकी हमले के बाद हम काफी आहत हैं. हमारे जवान हमारे परिवार हैं. वो हमारी रक्षा करते हैं, तभी हम चैन से रात को सो पाते हैं. हमारा कोई भी कदम जवानों के इस बलिदान की भरपाई नहीं कर सकता है. ये हमारी जिम्‍मेदारी है कि हम शहीदों के परिवारों के जीवन में कुछ परिवर्तन लाने के लिए मदद कर पाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post वीडियो: आईपीएल 2019 के लिए दिल्ली ने बदली अपनी जर्सी, अब इस नये रूप में आएगी नजर appeared first on Sportzwiki.