Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: ग्रेम स्वान ने कहा, पहली बार इंग्लैंड की जीत को लेकर आश्वस्त हूँ

आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब 4 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा। इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रेम स्वान ने विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शानदार

पूर्व स्पिन गेंदबाज ग्रेम स्वान ने इंग्लैंड को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार माना है। स्वान ने इसके लिए इंग्लैंड की बल्लेबाजी को वजह माना है। उनके बल्लेबाजों ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रेम स्वान ने ईलिंग टाइम्स से कहा

“लंबे समय में पहली बार मैं इंग्लैंड के विश्व कप में जाने की संभावनाओं के बारे में बहुत आश्वस्त हूं। टीम की बल्लेबाजी को देखते हुए 400 रन भी आसान लगता है। इसी वजह से दुनिया भर में डर है।”

इस वजह से इंग्लैंड बेहतर

ग्रेम स्वान के अनुसार इंग्लैंड के इस प्रदर्शन के पीछे कप्तान इयान मॉर्गन का काफी बड़ा योगदान है। इंग्लैंड ने 2015 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद से इंग्लैंड ने वनडे खेलने के तरीके में काफी बदलाव किया है। ग्रेम स्वान ने आगे कहा

“जो भी टीम पिछले कुछ वर्षों में इंग्लैंड आई है, वह कुछ मैच तो जीत पाई है लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड में कई सीरीज नहीं जीत पाई है। उन्हें एक शानदार लीडर मिला है। ओएन मॉर्गन दुनिया के वनडे कप्तानों में सबसे प्रभावशाली हैं। वह इस टीम का नेतृत्व करने वाले सही खिलाड़ी हैं।”

स्पिन गेंदबाजी भी बेहतर

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी भी बेहतर है। विश्व कप इंग्लैंड में है और उनके गेंदबाजों को अपने घर में कैसे खेलने है, अच्छे से पता है। स्पिन गेंदबाजों की तारीफ में ग्रेम स्वान ने कहा

“स्पिन गेंदबाजी काफी मजबूत है। राशिद और अली ने पिछले कुछ सालों में स्पिन गेंदबाजी में शानदार साझेदारी बनाई है। उन्होंने पिछले दो वर्षों में इंग्लैंड के लिए बहुत सारे मैच जीते हैं। मुझे अब इंग्लैंड के लिए कोई भी कमजोरी नहीं देख रही।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: ग्रेम स्वान ने कहा, पहली बार इंग्लैंड की जीत को लेकर आश्वस्त हूँ appeared first on Sportzwiki.