आईसीसी विश्व कप 2019 के शुरू होने में अब 4 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इंग्लैंड और वेल्स में खेली जानी इस टूर्नामेंट की शुरुआत 30 मई को होगी और फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जायेगा. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने विश्व कप को लेकर भविष्यवाणी की है.
जोफ्रा आर्चर को मिले टीम में मौका

“मुझे अंतिम क्षणों में बदलाव पसंद नहीं है, लेकिन जोफ्रा आर्चर में एक विशेष क्रिकेटर है. मेरे हिसाब से ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा होना चाहिए. यदि आपको विश्व कप से पहले अपनी टीम की गेंदबाजी सुधारने का मौका मिला है तो आपको इस खिलाड़ी को अवश्य टीम में लेना चाहिए”
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से लेनी चाहिए टीम को सिख

“लेकिन आप चैंपियंस ट्रॉफी (2017 में) पर नजर डालते हैं, जहां कार्डिफ में सेमीफाइनल के लिए और अचानक पाकिस्तान के खिलाफ, वे बस थोड़ा सा जम गए तो इंग्लैंड वाले उनको आउट नहीं कर पाए “
टीम के कप्तान इस खेल को समझने लगे हैं

“यही इस टीम की परेशानी है आखिरी समय पर ये टीम परेशान हो जाती है., चाहे इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड के कप्तान) किसी भी सीरीज में पसंदीदा के रूप में नॉकआउट खेल तक पहुंच जाते हैं लेकिन उसके बाद टीम को समस्या होती है. लेकिन धीरे धीरे वो अब खेल को समझने लगे हैं. और ऐसा लगता है वो इस खेल को समझने लगे हैं”
ये टीम हो सकती है विश्व विजेता

“मुझे लगता है भारत के साथ मेजबान टीम इंग्लैंड विश्व कप 2019 की ट्रॉफी उठाने के लिए पसंदीदा टीम है”
बता दें, दोनों टीम इस समय विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार बताई जा रही है. सारे क्रिकेट दिग्गज इन्हीं दो टीमों को विश्व कप जीतने का दावेदार बता रहे हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने कहा, इंग्लैंड को जीतना है विश्वकप 2019 तो वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी को देना होगा टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.