Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: हर्षा भोगले ने टूर्नामेंट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम, चौंकाने वाला है कप्तान का नाम

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने शुरू कर दिया है। इसके साथ ही क्रिकेट एक्सपर्ट ने भी विश्व कप के लिए टीम को चुनना शुरू कर दिया है। क्रिकेट कमेंट्रटर हर्षा भोगले ने 5 बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया की टीम चुनी है।

स्टार खिलाड़ियों को दी जगह

हर्षा भोगले ने ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप टीम में स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर को जगह दी है। जहीर खान ने इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में नहीं रखा है। दोनों खिलाड़ियों पर अभी बैन लगा हुआ है।

इनका बैन मार्च के अंतिम सप्ताह में समाप्त हो रहा है। इसके बाद दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही दोनों आईपीएल में भी खेलते नजर आएंगे।

इन्हें नहीं दी जगह

हर्षा भोगले ने अपनी टीम में उस्मान ख्वाजा और मिचेल मार्श को अपनी टीम में जगह नहीं दी है। इसके साथ ही उनके अनुसार नाथन कुल्टर नाइल और या जोश हेजलवुड में से किसी एक को ही जगह देंगे।

उन्होंने अपनी टीम में एडम जम्पा को एक मात्र स्पिन गेंदबाज के रूप में रखा है। इसके साथ ही ग्लेन मैक्सवेल और डार्शी शॉर्ट को जगह दी है। दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय दौरे के लिए टीम में जगह मिली है।

स्मिथ को नहीं बनाया कप्तान

इसके साथ ही हर्षा भोगले ने टीम की कमान स्टीवन स्मिथ को नहीं दी है। स्मिथ की जगह उन्होंने आरोन फिंच को कमान दी है। फिंच अभी भी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

इस प्रकार है हर्षा भोगले की टीम:

आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डार्शी शॉर्ट, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कुल्टर नाइल/ जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम जम्पा, नाथन लायन/ एस्टन टर्नर और झाय रिचर्डसन

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: हर्षा भोगले ने टूर्नामेंट के लिए चुनी ऑस्ट्रेलियाई टीम, चौंकाने वाला है कप्तान का नाम appeared first on Sportzwiki.