भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय टीम से आराम दिया गया है. टी -20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा टीम के कप्तान थे. दूसरे मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत भी दिलाया. टी-20 में विश्व में सबसे ज्यादा रन बनाने की अगर बात करें, तो सबसे ऊपर रोहित शर्मा का नाम आता है.
वहीं विराट कोहली पूरे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे. वनडे और टेस्ट में यह खिलाड़ी भले ही भारतीय टीम का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हो लेकिन टी-20 में रोहित हर जगह इस खिलाड़ी को पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं.
टी-20 रैंकिंग में रोहित शर्मा के आसपास भी नहीं है विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कभी टी-20 में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज हुआ करते थे. अब ये खिलाड़ी 19 वें स्थान पर आ गया है. वहीँ भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो वो चौथे स्थान पर आ गए हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी को 3 स्थान का फायदा हुआ है. वहीँ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को 4 स्थान का नुकसान हुआ है.
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा शुरू में नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी करते थे. लेकिन जब वो सलामी बल्लेबाज बनकर आए तब एक अलग ही खिलाड़ी के रूप में उभर कर टीम के सामने आए. उन्होंने 4 बेहतरीन शतक बनाया है.जबकि विराट के नाम एक भी शतक नहीं हैं.
सलामी बल्लेबाज बनने के बाद इस खिलाड़ी ने लगभग 2000 रन बना डाले हैं. विराट लगातार टी-20 मैच को तरहीज नहीं दे रहे हैं. जिसका बहुत बड़ा फायदा रोहित ने उठाया है.
स्ट्राइक रेट में भी रोहित है विराट से आगे

अगर टी-20 में औसत से ज्यादा स्ट्राइक रेट को तरहीज दी जातीं है. इस मामले में भी विराट रोहित से आगे है. लेकिन औसत के मामले में विराट ज्यादा बेहतर हैं. विराट का स्ट्राइक रेट जहाँ 136 का है.
वहीँ रोहित का 138 का है. वहीं औसत के मामले में विराट बेहतर हैं. रोहित शर्मा जिस तरह उभर कर आ रहे हैं. विराट के लिए वो बहुत बड़ी चुनौती बनने वाले हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टी-20 में विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन है बेहतर बल्लेबाज? आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on Sportzwiki.