Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर: चोट के चलते पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, अब यह युवा खिलाड़ी संभालेगा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका इन दिनों अपने घर में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है जिसमें दोनों ही टीमों के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद शुक्रवार से 3 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हुआ। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक नहीं खेल पाए थे।

क्विंटन डी कॉक पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

चोट के कारण तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाने वाले क्विंटन डी कॉक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और उन्हें अगले बचे दो टी20 मैचों से भी बाहर होना पड़ा है।

 

क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज के पांचवें और आखिरी वनडे में शानदार बल्लेबाजी जरूर की लेकिन उन्हें चोट का शिकार भी बनना पड़ा।

चोट के कारण बाहर हुए डी कॉक की जगह पर जॉनमैन मलान को जगह

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डी कॉक के अगले दोनों टी20 से बाहर होने की जानकारी देने के साथ ही उनके स्थान पर जॉनमैन मलान को जगह दी है।

क्विंटन डी कॉक की जगह पर पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में गिहान क्लोएट ने विकेटकीपर की जिम्मेदारी को संभाला था। जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए पारी की शुरुआत भी की थी।

पांचवें वनडे में फील्डिंग के दौरान डी कॉक को कमर में लगी थी चोट

डी कॉक की चोट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा कि “क्विंटन को बुधवार को आखिरी वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान अपनी कमर की बायीं तरफ चोट का सामना करना पड़ा। वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। और हमें उम्मीद है कि वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन के लिए फिट होंगे।”

दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ता लिंडा जोंड़ी ने कहा कि” चयनकर्ता मजांसी सुपर लीग के दौरान जॉनमैन स्टैंड आउट खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के लिए लगातार रन बनाए। वो एक रोमांचक युवा संभावना हैं जो हमारे इंटरनेशनल खिलाड़ियों को जारी रखने का बड़ा मौका देते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post बड़ी खबर: चोट के चलते पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी, अब यह युवा खिलाड़ी संभालेगा विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी appeared first on SportzWiki Hindi.