भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद कुछ दिन पहले अपनी शानदार गेंदबाजी की वजह से. विश्व कप के तीसरे गेंदबाज के रूप में देखे जा रहे थे. लेकिन उनके फॉर्म में गिरावट आने से और मोहम्मद शमी की धारधार गेंदबाजी ने उनको इस रेस में पीछे छोड़ दिया. हालांकि ये खिलाड़ी एक बार फिर फॉर्म में लौट आया है. और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी करी है.
रोहित शर्मा के लिए कही ये बात

खलील ने पहले मैच में बहुत रन लूटा दिए थे. उसके बाद अगले मैच में उनके खेलने पर ही संचय लग रहा था. लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने उनपर भरोसा जताया और अगले मैच में मौका दिया.
उन्होंने कहा,
“रोहित भाई ने पहले मैच के बाद मुझसे बात की. उन्होंने चर्चा की कि मैं कहां गलत हो रहा था और मुझे एक बल्लेबाज के रूप में समझाया जब वह टी 20 मैच में क्रीज पर आते हैं. मुझे उन बल्लेबाजों के लिए तैयारी कैसे करनी चाहिए जो मुझपर आक्रमण करना चाहते है”
रोहित भाई ने मुझे बिंदास गेंदबाजी करने के लिए कहा

“उन्होंने विभिन्न बल्लेबाजों की मानसिकता के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे मुझे प्रत्येक विपक्षी बल्लेबाज के लिए रणनीति बनानी चाहिए. उन्होंने वास्तव में मुझे बहुत निर्देशित किया और सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि मुझे बिंदास गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर काम करने के लिए कहा”
“रोहित भाई ने बहुत सारे मैच खेले हैं और जब कोई उनके जैसा आपका मार्गदर्शन करता है, तो आप जानते हैं कि आपको क्या करना है. आखिरकार, वह खेल के छोटे प्रारूपों में सबसे विनाशकारी बल्लेबाजों में से एक है”
जाने रोहित का अनुभव कैसे खलील के लिए आया काम

“उन्हें आगे आने और उस अनुभव को साझा करने से बहुत मदद मिली क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मुझे कोई अनुचित दबाव नहीं लेना चाहिए क्योंकि बल्लेबाज हर गेंद पर आक्रमण करना चाहते हैं”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post खलील अहमद का खुलासा पहले टी-20 में ज्यादा रन देने पर कप्तान रोहित शर्मा ने मुझसे कही थी ये बात appeared first on Sportzwiki.