Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, इन को मिली जगह  

स्पोटर्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टी20 सीरीज बीसीसीआई ने टीम इंडिया ऐलान कर दिया है। आपको बता दे कि पहले माना जा रहा है कि विश्वकप की वजह से कुछ खिलाड़ियों को विश्राम दिया जा सकता है। लेकिन अब आपको बता दे कि आज किये गए ऐलान में किसी किसी भी सीनियर खिला​डी को आराम नहीं दिया गया है। कप्तान कोहली की टीम में वापसी हो गई है वे दोनों सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगे। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और के एल राहुल की भी वापसी हो गई है।

साथ आपको बता दे कि बीसीसीआई ने एकदिवसीय सीरीज में दिनेश कार्तिक को शामिल नहीं किया गया है। कार्तिक को टी20 सीरीज में शामिल किया गया है। विश्वकप से पहले होने वाली है सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है साथ ही कहा जा रहा है कि इस सीरीज में किया गया प्रदर्शन विश्व कप के लिए टीम के चयन में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

टी20 टीम:

विराट कोहली( कप्तान), रोहित शर्मा( उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी( विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

पहले और दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया:

विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (wk), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, विजय शंकर, ऋषभ पंत, सिद्धार्थ कौल केएल राहुल।

आखिरी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया:

विराट कोहली (कैप्टन), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (wk), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, केएल राहुल और ऋषभ पंत।

ये भी पढ़े:

ट्रोल होने के बाद विराट कोहली की खुली आँखे, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विराट कोहली से तुलना को लेकर पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम ने की ये बात

स्टेन के आगे श्रीलंका 191 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत की पकड़



Herald