भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली अपनी सख्त कप्तानी के लिए मशहूर हैं। वह अपनी टीम और मैच के लिए बेहद संजीदा रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 मैचों की सीरीज से विराट खुश नहीं हैं,विराट ने अपनी नाराजगी मीडिया के सामने खुद ही व्यक्त की है।
उनका कहना है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैचों की सीरीज की जगह दो वनडे मैच खेलती। भारतीय टीम फिलहाल कंगारू टीम के अपोजिट दो टी20 मैच और फिर पांच वनडे मैच खेलने वाली है। इसके बाद भारतीय टीम वर्ल्डकप में 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाप वर्ल्डकप में अपना पहला मैच खेलेगी।
क्या कहते हैं विराट

विराट कोहली का कहना है कि
“अगर उनकी टीम दो वनडे मैच दो टी-20 मैचों की जगह खेलती, तो ये दोनों टीमों के लिए अच्छा होता, लेकिन हमें जो भी चांस मिले हमे उसी का फायदा उठाते हुए उसका उपयोग करना है।”
उन्होंने आगे कहा, कि
“हम एक टीम के तौर पर सही मानसिक स्थिति में आगे आना चाहते हैं।”
विराट का मानना है कि अगर दो वनडे मैच का आयोजन होता तो ये विश्वकप की तैयारी के लिए ज्यादा अच्छा होता। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय खिलाड़ियों को IPL में भी भाग लेना है और फिर सीधे वर्ल्डकप में जाना है।

विराट ने आगे बताया कि
“हमारी टीम बहुत ही स्ट्रांग लग रही है और हमे किसी भी चीज या विभाग को लेकर कोई भी चिंता नहीं है। सबकुछ लगभग सुलझा हुआ है।”
मयंक मार्कंडेय पर विराट ने साधी चुप्पी
हालांकि विराट ने ये नहीं बताया कि टीम में पहली बार शामिल किए गए खिलाड़ी मयंक मार्कंडेय को आखिरी ग्यारह में मौका दिया गया है या नहीं।

विराट ने कहा कि
“मयंक को मौका मिला है क्योंकि उऩ्होंने अच्छा खेला है। उन्होंने आइपीएल और टी20 क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से उन्हें यह मौका दिया गया। ये अच्छी बात है कि पिछले दो बार से अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस यंग प्लेयर को मौका दिया गया है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया के साथ टी-20 मैचों की सीरीज से खुश नहीं हैं कैप्टन विराट कोहली, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.