Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक मार्कंडेय को मिला टी-20 डेब्यू का मौका, तो लोगो ने कुछ इस तरह दी बधाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच आज विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को भी शामिल किया गया हैं. बता दें, कि कुलदीप यादव को इस सीरीज में आराम दिया गया है. जिसके चलते मयंक मार्कंडेय प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं.

80वें भारतीय खिलाड़ी टी-20 में डेब्यू करने वाले 

मयंक मार्कंडेय टी-20 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले 80वें खिलाड़ी बने हैं. मयंक मार्कंडेय ने आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके चलते वह आज भारत की टीम से खेल पा रहे हैं.

21 साल के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय का जन्म पंजाब के भटिंडा में 11 नवंबर 1997 को हुआ था. मयंक मार्कंडेय आईपीएल 2018 से लाइम लाइट में आये थे. उन्होंने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 आईपीएल के मैचों में 15 विकेट हासिल किये थे.

मयंक मार्कंडेय घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 34 विकेट, 22 लिस्ट ए के मैचों में 45 विकेट हासिल कर चुके हैं.

यहाँ देखें ट्विटर प्रतिक्रिया 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post मयंक मार्कंडेय को मिला टी-20 डेब्यू का मौका, तो लोगो ने कुछ इस तरह दी बधाई appeared first on Sportzwiki.