Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 में जीत के बाद केन विलियमसन ने कहा, ऐसा प्रदर्शन था जो हर दिन नहीं होता

न्यूजीलैंड और भारत के बीच आज टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में आज कुलदीप यादव को मौका नहीं मिला, वहीं केदार जाधव को भी बाहर बैठना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम में भी कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। न्यूजीलैंड ने इस मैच को 80 रनों से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

जीत के बाद केन विलियमसन ने दिया बयान

न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में हार के बाद टी-20 की शानदार शुरुआत की है। पहले ही मैच में उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 219 रन बना दिए। मैच में जीत के बाद केन विलियमसन ने कहा

“सभी विभागों में शानदार प्रदर्शन हुआ है। लेकिन यह अब समाप्त हो गया है और हमें अगले दिन पर ध्यान देना है। हमारे टॉप ऑर्डर ने शानदार दिखाया और हमने ऐसी साझेदारियाँ बनाईं, और हमें मदद मिली। सिफर्ट और मुनरो ने शानदार खेल दिखाया।”

युवा खिलाड़ी की तारीफ की

न्यूजीलैंड की टी-20 टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। आज युवा ऑलराउंडर डायरल मिचेल ने डेब्यू किया और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। केन विलियमसन ने आगे कहा

“लड़कों के लिए कुछ अच्छे अनुभव थे, कुछ कम योगदान बहुत महत्व रखते हैं। डायरल ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास बोर्ड पर रन थे, लेकिन गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी उच्च स्तर का था। यह ऐसा प्रदर्शन था जो हर दिन नहीं होता।”

भारत की मजबूत बल्लेबाजी को रोका

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाये थे लेकिन इसके बावजूद बाउंड्री छोटी थी और पिच में गेंदबाजों के लिए कोई खास मदद था। यही वजह है कि भारतीय टीम इस लक्ष्य को मुश्किल नहीं मान रही थी।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की और रोहित शर्मा को सिर्फ एक रन ही बनाने दिया। इसके बाद मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज कीवी गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाया और भारत को 80 रनों की हार मिली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पहले टी-20 में जीत के बाद केन विलियमसन ने कहा, ऐसा प्रदर्शन था जो हर दिन नहीं होता appeared first on Sportzwiki.