Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टी-20 के लिए मैदान में उतरते महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जायेगा ये विश्व रिकॉर्ड, बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। पहले 24 फरवरी और फिर 27 फरवरी को दो टी-20 मैच खेला जायेगा। इस सीरीज का पहला मैच खेलते ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो जायेगा। यह धोनी का अंतिम टी-20 सीरीज भी हो सकती है।

अजीबोगरीब है रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं। इस मैच के लिए मैदान पर उतरते ही धोनी अपने घर में सबसे ज्यादा उम्र में टी-20 मैच खेलने वाले विकेटकीपर बन जायेंगे।

24 फरवरी को धोनी की उम्र 37 साल और 232 दिन होगी। धोनी ने भारत की सरजमीं पर अपना पहला टी-20 मैच भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला था। यह मैच 2007 विश्व कप के बाद खेला गया था।

ओमान के खिलाड़ी के नाम रिकॉर्ड

विकेटकीपर के रूप में अपने घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा उम्र में टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड अभी ओमान के नसीम ख़ुशी के नाम दर्ज है। उन्होंने पिछले सप्ताह ही यह रिकॉर्ड बनाया था।

17 फरवरी को ओमान और स्कॉटलैंड के बीच हुए मैच में के दिन नसीम की उम्र 36 साल और 190 दिन थी। धोनी ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ दिसम्बर 2017 में भारत में अपना अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

धोनी हुए थे ड्रॉप

भारत ने इससे पहले नवम्बर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज खेला था। उस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी को टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के लिए उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है। भारत को विश्व कप से पहले अब कोई और टी-20 सीरीज नहीं खेलना है और इसी वजह से यह धोनी का अंतिम सीरीज भी माना जा रहा है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पहले टी-20 के लिए मैदान में उतरते महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हो जायेगा ये विश्व रिकॉर्ड, बन जाएंगे पहले खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.