न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डेनियल विटोरी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच हैं. साथ ही वो टी 20 ब्लास्ट में मिडिलसेक्स के कोच के रूप में भी टीम के साथ जुड़े हैं. बिग बैश लीग में भी यह पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रिसबेन हीट के मुख्य कोच के रूप में कार्यरत थे.
अब इन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. डेनियल विटोरी ने चार साल के के बाद ब्रिसबेन हीट के कोच के रूप में अपने अनुबंध को खत्म करने का फैसला किया है. विटोरी के साथ बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016-17 में सेमीफाइनल तक पहुचने का था.
विटोरी ने शनिवार (9 फरवरी) को कहा,

“पिछले कुछ हफ्तों में सावधानी बरतने के बाद, मैंने ब्रिसबेन हीट के मुख्य कोच के रूप में अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. मैंने एमसीजी में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेल से पहले अपने फैसले की जानकारी महाप्रबंधक को दी और क्लब ने इसे स्वीकार कर लिया. मैंने कल रात के मैच से पहले अपने फैसले के प्लेइंग ग्रुप और कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को बताया.”
मैंने ब्रिस्बेन के कोच के रूप में बहुत प्यार पाया है

“मैंने ब्रिस्बेन के कोच के रूप में बहुत प्यार किया है, और पाया भी है. पहले एक खिलाड़ी के रूप में और फिर कोच के रूप में, और बीबीएल के विकास का हिस्सा होने का अनुभव व्यक्तिगत रूप से मुझे बहुत अच्छा है”
ब्रेंडन मैकुलम ने भी लिया संन्यास

ब्रेंडन मैकुलम ने भी हाल ही में बीबीएल से संन्यास लेने की घोषणा की है. और शुक्रवार को गाबा में अपना आखिरी घरेलू मैच खेला, जब ब्रिस्बेन हीट ने मेलबर्न स्टार्स को दस विकेट से हराया. इन दोनों के बाहर निकलने से हीट के लिए एक युग का अंत होता है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईपीएल से पहले डेनियल विटोरी ने छोड़ा इस टी-20 फ्रेंचाइजी के कोच का पद appeared first on Sportzwiki.