Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रिकी भुई के शतक से आंध्रा ने दर्ज की टी-20 क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी जीत

भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की कल शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक बनाया तो दूसरे दिन भी इशान किशन ने जम्मू कश्मीर के खिलाफ शतक बनाया। अब आंध्रा के बल्लेबाज रिकी भुई ने भी शानदार शतक बना दिया है। यह उनका पहला टी-20 शतक भी है।

आंध्रा की शानदार जीत

पहले बल्लेबाजी करते हुए रिकी भुई के शानदार शतक की बदौलत आंध्रा ने 20 ओवर में 244 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। भुई ने 42 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा गिरिनाथ रेड्डी ने भी 62 रन बनाये।

245 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागालैंड की टीम सिर्फ 65 रनों की स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। उनके लिए सिर्फ दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू पाए। इस तरह आंध्रा ने इस मैच को 179 रनों से अपने नाम कर लिया।

टी-20 क्रिकेट का बना रिकॉर्ड

आंध्रा की 179 रनों की जीत टी-20 क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज था। श्रीलंका ने 2007 में केन्या को 172 रनों से हराया था।

यह मैच पहले वर्ल्ड टी-20 में खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 का विशाल स्कोर बनाया था। केन्या की टीम श्रीलंका की खतरनाक गेंदबाज के सामने नहीं टिक पाई और 172 रनों से मैच हार गई।

रिकी भुई का शानदार शतक

पांचवें ओवर में बल्लेबाज करने आये रिकी भुई ने शानदार शतक ठोक दिया। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा भुई ने सिर्फ 38 गेंदों में शतक ठोक दिया। इस पारी में उन्होंने छक्के और चौके की बरसात कर दी।

नागालैंड के खिलाफ खेले गये मैच में उन्होंने यह शतक बनाया। उन्होंने 42 गेंद में 108 रन बनाये। भुई ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 10 छक्के और 5 चौके जड़े। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने 244 रनों का विशाल स्कोर बनाया है।

देखें रिकॉर्ड:

विजेता अंतर लक्ष्य विपक्षी सीजन
आंध्रा 179 runs 245 नागालैंड 2018-19
श्रीलंका 172 runs 261 केन्या 2007-08
लेगेंड्स 171 runs 236 लेओपर्ड्स 2018-19
टी एंड टी 167 runs 212 लेवर्ड आइलैंड 2011-12

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: रिकी भुई के शतक से आंध्रा ने दर्ज की टी-20 क्रिकेट की अब तक की सबसे बड़ी जीत appeared first on Sportzwiki.