Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कीवी महिला विकेटकीपर बेजुइडनहॉट टी-20 सीरीज से बाहर

वेलिंग्टन, 7 फरवरी: न्यूजीलैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज बर्नडाइन बेजुइडनहॉट दाएं हाथ की उंगली में लगी चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गई हैं। भारत के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं स्पिन गेंदबाज एना पैटरसन को बेजूआइडेनहौट के स्थान पर टीम में जगह दी गई है।

‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, बेजूआइडेनहौट को पिछले टी-20 मैच से पहले प्रशिक्षण के दौरान चोट लगी थी। वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने तीन मैचों की दो परियों में केवल 22 रन बनाए और कुल दो कैच लिए।

न्यूजीलैंड की मुख्य कोच हेडी टिफन ने कहा, “चोट कारण किसी खिलाड़ी को बाहर जाते देख आपको अच्छा नहीं लगता और बर्नी के बाहर जाने से भी मुझे बुरा महसूस हुआ लेकिन दुर्भाग्यवश यह खेल का ही एक हिस्सा है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं और वह मैदान पर वापसी करने के लिए अपनी पूरी जान लगाएगी।”

दूसरी ओर, पैटरसन ने वनडे सीरीज की दो पारियों में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए।

टिफन ने कहा, “एना टीम में अपना अनुभव और बल्ले एवं गेंद के साथ अधिक विकल्प लेकर आएंगी। वह वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा थी और टीम में फिट बैठेंगी।”

The post कीवी महिला विकेटकीपर बेजुइडनहॉट टी-20 सीरीज से बाहर appeared first on Sportzwiki.