विश्व कप से पहले भारत अपनी आखिरी सीरीज खेल रहा है. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलना है. पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद तक खिंचे कम स्कोर वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को भारत पर तीन विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. इसके साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली है.
इस हार से भारतीय टीम को क्या-क्या सिख लेनी चाहीए ये हम आपको बताते हैं.
टॉप तीन बल्लेबाजों से ना करें छेड़छाड़

भारतीय टीम के टॉप 3 से छेड़छाड़ भारी पड़ी.ये तीन बल्लेबाज आपके किसी भी सफेद गेंद क्रिकेट के ऐसे स्तंभ हैं जिनको आप किसी और बल्लेबाज के लिए गिरा नहीं सकते.
मध्यक्रम के बल्लेबाजों को बेशक अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है,लेकिन आप इन तीनो मैच विजेता खिलाड़ियों में किसी को भी टीम से बेवजह निकाल नहीं सकते. खासकर उस समय जब आप सीरीज का पहला मैच खेल रहें हो.
विजय शंकर को क्यों नहीं दिया गया मौका!

हार्दिक पांड्या को टीम से चोट की वजह से बाहर किया गया. विजय शंकर लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आए थे. तो इस खिलाड़ी को मौका क्यों नहीं दिया गया. किसी को समझ नहीं आया.
वो बलेल्बाजी के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते थे. जिस तरह का फॉर्म उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाया. टीम में इस खिलाड़ी को मौका ना मिलने से उनका आत्मविश्वास जरूर कम हो रहा होगा.
तीन विकेटकीपर खिलाने की क्या जरूरत है

भारतीय टीम में तीन विकेटकीपर खेल रहे थे. ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी. अगर ऋषभ पंत आपके विकेटकीपिंग के भविष्य हैं तो आप धोनी को लगातार क्यों खेला रहे हैं.
अगर धोनी को आराम दिया जाता, तो आप एक और गेंदबाज या बलेल्बाज टीम के साथ खेला सकते हैं. जिससे भारतीय टीम और मजबूत होती.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post पहले टी-20 में हार के बाद भारतीय टीम को सीखनी चाहिए ये बातें! appeared first on Sportzwiki.