Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद अब ब्रेंडन मैकुलम ने इस ट्वेंटी-20 लीग से किया सन्यास का ऐलान

इनदिनों ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है. जिसमे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम भी खेल रहे हैं, लेकिन इसी बीच ब्रेंडन मैक्कुलम ने एक बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने बिग बैश लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है.

बता दें, कि ब्रेंडन मैक्कुलम पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. उन्होंने साल 2016 में पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. बता दें, कि उन्होंने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम को 2015 के विश्व कप फाइनल तक भी पहुंचाया था.

शुक्रवार को खेलेंगे अपना आखिरी मैच 

37 वर्षीय ब्रेंडन मैक्कुलम शुक्रवार को ब्रिस्बेन हीट के लिए अपना आखिरी मैच मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ गाबा में खेलेंगे. वह साल 2011 से ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रहे हैं. मैकुलम ने कहा हैं, कि वह 2019 से अपना करियर कोचिंग में बनाना चाहेंगे.

ब्रेंडन मैक्कुलम ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने कौशल, अनुभव और नेतृत्व को स्थानांतरित करने जा रहा हूँ. मैं अपने लंबे टी-20 क्रिकेट करियर के लिए भाग्यशाली रहा हूं. अब मैं अपना करियर कोचिंग में बनाना चाह रहा हूँ.”

ब्रिसबेन हिट के साथ अच्छा समय बिताया 

ब्रेंडन मैक्कुलम ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे ब्रिसबेन हीट के लिए खेलना बहुत पसंद है. मैंने अपने साथियों के साथ खेलते हुए बहुत अच्छा समय बिताया हैं. मुझे ख़ुशी है, कि मैं कई मौकों पर टीम की कप्तानी कर पाया. प्रतियोगिता शुरू होने से पहले हर साल ब्रिसबेन में आना हमेशा मेरे लिए बहुत अच्छा था.

बीबीएल का एक हिस्सा होना मेरे करियर का एक विशेष हिस्सा रहा है. मैं इस लीग की शुरुआत से खेल रहा हूँ, और मैंने इस आगे बढ़ता हुआ देखा है. दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्रतियोगिताओं में से एक में भाग लेना मेरे लिए काफी गर्व की बात रहा है.”

मैक्कुलम का हमारी टीम के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा

ब्रिसबेन हीट के कोच डेनियल विटोरी ने कहा, “मैक्कुलम का हमारी टीम के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है. उनकी सबसे बड़ी खूबी है, कि वह एक टीम मैन है और दूसरे खिलाड़ियों के लिए आदर्श है. इस हफ्ते हम उन्हें शानदार विदाई का मौका देंगे. भविष्य में किसी तरह हम अपनी टीम में कोई भूमिका देना चाहेंगे.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद अब ब्रेंडन मैकुलम ने इस ट्वेंटी-20 लीग से किया सन्यास का ऐलान appeared first on Sportzwiki.