Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 मैच में आज भारत और रोहित शर्मा बनाने उतरेंगे ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की सीरीज का निर्णायक टी-20 मैच आज हैमिल्टन खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच को जीतकर पहली बार कीवी देश में टी-20 सीरीज पर कब्जा कर इतिहास रचने का होगा।

इस मैच में अगर भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही तो यहां उसकी विदेश में लगातार चौथी सीरीज जीत होगी। भारतीय टीम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे, जबकि न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीत चुकी है।

इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा के पास भी दो रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। रोहित शर्मा दो छक्के लागते ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे। रोहित अब तकटी-20 में 102 छक्के लगा चुके हैं जबकि गुप्टिल और क्रिस गेल ने एक समान 103 छक्के लगाए हैं।

मैच में टीम इंडिया की जीत के साथ ही रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में भी विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे। विराट ने अब तक टीम इंडिया को 20 टी-20 मैचों में से 12 मैचों में जीत दिलाई। वहीं रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 14 में से 12 टी-20 मैचों में जीत दिला चुके हैं।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमान गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड :केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रैंडहोम, लोकी फग्र्युसन, स्काट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम।