Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने रचा इतिहास, टी 20 में खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी

स्पोर्ट्स डेस्क। वैसे तो क्रिकेट जगत में हर दिन कोई नया रिकॉर्ड बनता है लेकिन कुछ रिकॉर्ड बहुत यादगार होते है। ऐसा ही हाल ही में रिकॉर्ड बनाया है भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने जिन्होंने ने ये रिकॉर्ड बनाकर टी 20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। साथ ही उन्होंने ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है कि इस रिकॉर्ड के सामने सभी दिग्गज खिलाड़ी पीछे रह गए है जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली भी शामिल है। आपको बता दे कि अय्यर टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

आपको बता दे कि हाल ही में 24 साल के अय्यर टी-20 में सबसे बड़ी पारी यानी 147 रन की पारी खेलकर इतिहास सच दिया है। श्रेयस अय्यर ने 55 गेंदों में 15 छक्के और 7 चौके की मदद से 147 रन बनाए। साथ ही उनकी इस धाकेदार पारी की वजह से मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में सिक्किम के खिलाफ 4 विकेट पर 258 रन बनाए। साथ ही आपको बता दे कि अय्यर ने मुंबई तरफ से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव 33 गेंदों में 63 रन के साथ 213 रनों की साझेदारी की है।

साथ ही आपको बता दे कि अय्यर ने इस धाकेदार पारी में 38 गेंदो पर अपना शतक पूरा किया। यह भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी20 क्रिकेट में चौथा सबसे तेज शतक है। साथ ही आपको बता दे कि अय्यर ने पिछली साल फिरोजशाह कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

ये भी देखें

पुलवामा हमले के बाद पाक के साथ मैच खेलने को लेकर सौरव गांगुली ने दिया ये बयान

पार्थिव पटेल के पिता को हुआ ब्रेन हेमरेज, भावुक होकर मांगी दुआएं

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी



Herald