Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मनीष पांडे ने खेली टी-20 की अब तक की सबसे विस्फोटक पारी, तोड़ने से चूके ये रिकॉर्ड

भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट का आज तीसरा ही दिन है और यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के नाम रहा है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शतक बनाया था, वहीं ईशान किशन ने लगातार दो मैच में दो शतक ठोक दिया हैं। अब कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने भी शतक ठोक दिया है।

मनीष पांडे की विस्फोटक पारी

कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार शतक ठोक दिया है। उन्होंने यह शतक अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बनाया। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आये पांडे का यह दूसरा टी-20 शतक है।

कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गये इस मैच में उन्होंने 43 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। पांडे ने 46 गेंद में 111 रनों की पारी खेली। इस पारी में 9 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे।

सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनने से चुके

भारतीय टीम से बाहर चल रहे मनीष पांडे आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2009 में डेक्केन चार्जर्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

इस मैच में उनके पास अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाने का मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मनीष पांडे सातवें ओवर में बल्लेबाजी करने आये थे और नाबाद शतक बनाकर पवेलियन लौटे।

अरुणांचल के सामने बड़ा स्कोर

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली बार खेल रही अरुणांचल के सामने जीत के लिए 227 रनों का लक्ष्य है। कर्नाटक ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाये हैं। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल सिर्फ 15 रन ही बना पाए।

मनीष पांडे को विकेटकीपर बल्लेबाज बीआर शरथ का अच्छा साथ मिला। शरथ ने 30 गेंद में 43 रनों की पारी खेली। मनीष पांडे और शरथ के बीच चौथे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी बनाई। अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 16 अतरिक्त रन दे दिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मनीष पांडे ने खेली टी-20 की अब तक की सबसे विस्फोटक पारी, तोड़ने से चूके ये रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.