Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या महेंद्र सिंह धोनी आज भारत के लिए अपना अंतिम टी-20 मैच खेलेंगे? जाने

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का करियर अंतिम दौर में हैं। भारत के लिए 2004 में डेब्यू करने वाले धोनी क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े फिनिशर में गिने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी विश्व कप, वर्ल्ड टी-20 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का टी-20 मैच

आज बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है। पहले मैच में भारत को हार मिली थी और धोनी की धीमी बल्लेबाज इसकी कई वजहों में एक थी।

यह मैच आईसीसी विश्व कप से पहले भारतीय टीम का अंतिम टी-20 मैच भी है। टी-20 सीरीज के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा और उसके बाद आईपीएल खेला जाना है।

क्या धोनी का अंतिम टी-20 इंटरनेशनल?

भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का यह अंतिम टी-20 मैच हो सकता है। धोनी ने अपना टी-20 डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में किया था।

कयास लगाये जा रहे हैं कि धोनी विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उससे पहले अब भारत को कोई भी मैच नहीं खेलना है। ऐसे में यह महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच हो सकता है।

शानदार रहा है करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए अभी 97 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने करीब 38 की औसत और 125 की स्ट्राइक रेट से 1577 रन बनाये हैं। धोनी का यह स्ट्राइक रेट एक समय 135 के ऊपर हुआ करता था।

विकेट के पीछे भी धोनी का कोई जवाब नहीं है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले कीपर हैं। धोनी ने अभी तक 91 शिकार किये हैं और दूसरे नंबर पर काबिज कामरान अकमल उनसे 31 शिकार पीछे हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post क्या महेंद्र सिंह धोनी आज भारत के लिए अपना अंतिम टी-20 मैच खेलेंगे? जाने appeared first on Sportzwiki.