Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी-20 और एकदिवसीय टीम घोषित, मिचेल स्टार्क के बाद यह दिग्गज भी हुआ चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर

भारतीय टीम ने पिछले ही महीनें ऑस्ट्रेलिया के एक लंबे दौरे को समाप्त किया जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम इस महीनें के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया भारत में टीम इंडिया के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज के तहत 2 टी20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलने आ रही है।

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे टीम घोषित

24 फरवरी से शुरु होने वाले ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीमों की घोषणा कर दी है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 और वनडे दोनों ही स्क्वॉड से अपने दो प्रमुख खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ ही ऑलराउंडर मिचेल मार्श को जगह नहीं दी है। मिचेल स्टार्क जहां पेक्टोरल इंजरी से जूझ रहे हैं तो वहीं मिचेल मार्श को ड्रॉप किया गया है।

मिचेल स्टार्क चोट के कारण भारत दौरे से बाहर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होन्स ने कहा कि “दुर्भाग्य से मिचेल स्टार्क के स्कैन से पता चला है कि उन्हें कैनबरा में खेले गए आखिरी टेस्ट में(श्रीलंका के खिलाफ) पीठ की बायीं ओर मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है।”

Kolkata Knight Riders take Starc away

“इसका मतलब ये है कि वो भारत दौरे के लिए अनुपलब्ध रहेंगे लेकिन हम मार्च में संयुक्त अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में उनकी वापसी का लक्ष्य रखेंगे।”

15 सदस्यीय टीम में पेट कमिंस को मिली उपकप्तानी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। जिसमें भारत के खिलाफ अपनी जमीं पर हारने वाली टीम से बिली स्टेनलेक को भी बाहर कर दिया गया है तो वहीं तेज गेंदबाज पेट कमिंस के साथ ही एलेक्स कैरी के रूप में दो उपकप्तान नियुक्त किए गए हैं।

इस तरह से है टी20 और वनडे सीरीज की पूरी टीम

एरोन फिंच(कप्तान), पेट कमिंस(उपकप्तान), एलेक्स कैरी(उपकप्तान), जैसन बेहरनडॉर्फ, नाथन कुल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जिल रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, डॉर्सी शॉर्ट, मर्कस स्टोइनिस, एस्टन टर्नर, एडम जाम्पा

दौरे का पूरा कार्यक्रम

टी20 सीरीज

24 फरवरी    पहला टी20      बैंगलुरू

27 फरवरी    दूसरा टी02      विशाखापट्टनम

वनडे सीरीज

2 मार्च      पहला वनडे     हैदराबाद

5 मार्च      दूसरा वनडे     नागपुर

8 मार्च      तीसरा वनडे    रांची

10 मार्च     चौथा वनडे    मोहाली

13 मार्च      पांचवां वनडे    दिल्ली

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टी-20 और एकदिवसीय टीम घोषित, मिचेल स्टार्क के बाद यह दिग्गज भी हुआ चोट के चलते पूरे दौरे से बाहर appeared first on Sportzwiki.