Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट और धोनी को पछाड़ सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के बांए हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं। सुरेश रैना ने पुडुचेरी के खिलाफ 12 रन बनाकर क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट में 8000 रन बनाने की विशेष उपलब्धि हासिल की। ऐसी उपलब्धि आज तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने इससे पहले हासिल नहीं ​की थी।

कोहली ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया एक और 'विराट' कीर्तिमान, इस मामलें में पहुंचे सबसे टॉप पर

सुरेश रैना ने अपने टी20 करियर में 300 मैच खेलकर 8001 रन पूरे कर लिए है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने टी20 में 33.47 की औसत से ये रन बनाए है। इसी के साथ सुरेश रैना टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें छठें नबंर पर पहुंच गए है।

सचिन तेंदुलकर ने पुश अप लगाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए इकट्ठी की इतनी बड़ी राशि

इस मामलें में सुरेश रैना से आगे अब वेस्टइंडीज के बांए हाथ के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल 12298 रन, कीवी टीम के बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम 9922 रन, कैरेबियाई के बल्लेबाज किरोन पोलार्ड 8838 रन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व बल्लेबाज शोएब मलिक 8603 रन और कंगारू टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 8111 रन बनाकर रैना से आगे है। आपको बता दें कि सुरेश रैना ने कई अहम मैचों में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। फिलहाल भारत का ये दिग्गज बल्लेबाज अपनी फॉर्म के कारण टीम से बाहर चल रहा है। लेकिन सुरेश रैना आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान में नजर आएंगे।