खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें एक महीने के बाद एक बार फिर से टी 20 सीरीज खेलने जा रही है। बता दें की भारतीय टीम आज पहले टी-20 मैच से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम इस बार भारतीय सरजमी पर सीरीज खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेलनी है।
आपको बता दें की पहले ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों की टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। कुछ माह पहले ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर हुई टी-20 सीरीज दोनों ही टीम 1-1 से बराबर रही थी।
आपको बता दें की भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मैच 24 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। और यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार यह शाम 7:00 बजे किया जाएगा।
बता दें की भायतीय टीम की तरफ से मैच में यह यह खिलाड़ी हिस्सा लेगे विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, मयंक मार्कंडेय, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, केएल राहुल, क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से आरोन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, डार्सी शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस, ग्लैन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, नाथन कोल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जेसन बेहरनडॉर्फ, नाथन लियोन, एश्टन टर्नर, एडम जंपा। इस मैच में हिस्सा लेंगे।
श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज में अफ्रीका का क्लीन स्वीप कर रचा ये इतिहास, ऐसा करने वाली बनी एशिया की पहली टीम