खेल डेस्क। न्यूजीलैंड को अपने घर में ही भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है। अब दोनों टीमों के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी-20 शृंखला खेली जाएगी।
इस शृंखला के शुरू होने से पहले ही कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण इस शृंखला से बाहर हो गए। दिग्गज सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के स्थान पर अब इस सीरीज के लिए ऑलराउंडर जिमी नीशाम को न्यूजीलैंड टीम में जगह दी गई है। चोट के कारण गुप्टिल भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शृंखला के अंतिम दो मैचों में नहीं खेले थे।
भारत ने जीत के साथ किया वनडे सीरीज का अंत,पांचवें मैच में न्यूजीलैंड को 35 रन से हराया
न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ टी-20 शृंखला के लिए समय पर नहीं उबर पाया है। इस कारण वह इस शृंखला के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को भारत के खिलाफ अंतिम वनडे मैच से पूर्व चोट लगी थी। गुप्टिल अब बांग्लादेश के खिलाफ अगले सप्ताह शुरू होने वाली शृंखला के साथ टीम में वापसी करना चाहते हैं।
पांचवें वनडे में भारत और हार्दिक पांड्या ने बना डाले ये रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 शृंखला का पहला मैच बुधवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में आठ और तीसरा मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा।