दुबई
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि भारत 2 रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुलदीप ने न्यू जीलैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में 26 रन देकर दो विकेट लिए थे। भारत यह मैच 4 रन से और सीरीज 1-2 से हार गया था। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर हैं। टॉप 10 में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है, जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं। बल्लेबाजों में पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढ़े और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं । रोहित 7वें और राहुल 10वें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है।
There's a new No.2 bowler in T20Is!
See who made the big gains in the latest update to the @MRFWorldwide ICC T20I Rankings
https://t.co/V7Dtw4Prfy pic.twitter.com/5N3rVjHLF2
— ICC (@ICC) February 11, 2019
न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे विराट कोहली 4 पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं । लेग स्पिनर कृणाल पंड्या 39 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं । न्यू जीलैंडके कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढकर 12वें, रोस टेलर सात पायदान चढकर 51वें और टिम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं ।
