Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले मैच में मिली हार के बाद इन तीन खिलाड़ियों को दूसरे टी-20 से बाहर रख सकते हैं कप्तान विराट कोहली!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा और अंतिम टी-20 मैच 27 फरवरी बुधवार को खेला जायेगा. रविवार को खेले गए पहले टी-20 में भारतीय टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. पहले टी-20 की हार के बाद कप्तान विराट कोहली दूसरे टी-20 से तीन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर सकते हैं और उन तीन खिलाड़ियों का नाम ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

दिनेश कार्तिक 

दिनेश कार्तिक पहले टी-20 मैच में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे और मात्र 1 रन के स्कोर पर आउट हो गया थे. वहीं दूसरी तरफ शिखर धवन जैसा स्पेशलिस्ट बल्लेबाज बेंच में बैठा हुआ था, इसलिए सीरीज के दूसरे टी-20 में दिनेश कार्तिक को टीम से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह शिखर धवन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.

हालाँकि, शिखर धवन टीम के लिए ओपनिंग ही करेंगे और केएल राहुल को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है.

मयंक मार्कंडेय 

मयंक मार्कंडेय ने पहले टी-20 मैच में अपना डेब्यू किया था. उनका डेब्यू कुछ ख़ास नहीं रहा था, क्योंकि वह अपने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर बैठे थे.

सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में उन्हें जगह मिलना मुश्किल लग रहा है. मयंक मार्कंडेय की जगह शानदार फॉर्म में चल रहे विजय शंकर को टीम में शामिल किया जा सकता है. इससे भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी लम्बी हो जाएगी, पहले टी-20 में भारत का बल्लेबाजी क्रम उतना मजबूत नहीं लग रहा था.

उमेश यादव 

पहले टी-20 मैच में हार का जिम्मेदार उमेश यादव को माना जा रहा है. अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे, लेकिन उमेश यादव ने यह 14 रन खर्च कर दिए थे.

उमेश यादव ने पहले टी-20 में अपने 4 ओवर में 35 रन खर्च किये थे और उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ था. उनके इस ख़राब प्रदर्शन के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर होना लगभग निश्चित है, उमेश यादव की जगह अंतिम टी-20 मैच में तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को शामिल किया जा सकता है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहले मैच में मिली हार के बाद इन तीन खिलाड़ियों को दूसरे टी-20 से बाहर रख सकते हैं कप्तान विराट कोहली! appeared first on Sportzwiki.