Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने पहले टी-20 में धोनी को नहीं दी भारतीय टीम में जगह, इन खिलाड़ियों को दी टीम में जगह

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज 6 फरवरी से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये टीम का हिस्सा नहीं थे.ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की कर ली.

धोनी के इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर चाहते हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में धोनी को आराम दिया जाए. और पंत को टीम में मौका दिया जाए.

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कह दी ये बड़ी बात 

‘टीम इंडिया को नंबर 7 तक बैटिंग लाइनअप रखना चाहिए. और टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल करना चाहिए. मुझे लगता है पहले मैच में धोनी को आराम देना चाहिए. ऋषभ पंत को टीम में मौका देना चाहिए’. 

सुनील गावस्कर से जब पूछा गया कि तीन टी20 मैचों की इस सीरीज में उनके मुताबिक कौन विजेता रहेगा और इस सीरीज पर उनकी क्या भविष्यवाणी है. तो उन्होंने कहा,

कौन जीतेगा टी-20 सीरीज गावस्कर ने किया खुलासा 

मुझे लगता है, टी20 सीरीज भारत के पक्ष में 2-1 से होगी.

इससे पहले न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने भी सुझाव दिया था कि टी20 सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि हम जानते हैं कि धोनी विश्व कप का हिस्सा बनने जा रहे है तो ऐसे में टी20 सीरीज ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को मौका दिया जाना जाहिए.

सुनील गावस्कर की बैटिंग लाइन अप: रोहित शर्मा, शिखर धवन, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या और कृनाल पांड्या.

 

बता दें, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से वेलिंगटन में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 8 फरवरी को ऑकलैंड और 10 फरवरी को हैमिल्टन में अगले दो टी20 मैच खेले जाएंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सुनील गावस्कर ने पहले टी-20 में धोनी को नहीं दी भारतीय टीम में जगह, इन खिलाड़ियों को दी टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.