Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 में रोहित और धोनी बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। हिटमैन के नाम से मशहूर भारत के रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे टी-20 मैच में विशेष उपलब्धि अपने नाम करने का मौका होगा।

विराट और धोनी को पछाड़ सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

रोहित इस मैच में दो छक्के लगाते हुए इस फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लेंगे। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब तक 94 मैचों में 102 छक्के मार चुके हैं और अब उनके पास वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का 103 छक्कों का रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच कल, विश्व कप से पहले इस खिलाड़ी के पास होगा अपनी छाप छोडऩे का अन्तिम मौका

वहीं रोहित शर्मा एक छक्का मारते ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर 350 छक्के मारने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो जाएंगे। रोहित शर्मा अब तब 327 अन्तरराष्ट्रीय मैचों में 349 छक्के मार चुके हैं। रोहित 27 टेस्ट में 32 छक्के, 201 एकदिवसीय मैचों में 215 और 94 टी-20 में 102 छक्के मार चुके हैं।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में एक छक्का मार देते हैं तो वह तीनों फॉर्मेट में कुल 350 छक्के पूरे करने की उपलब्धि दर्ज करवा लेंगे। महेन्द्र सिंह धोनी के अब तक 523 मैचों में 349 छक्के हैं।

एबी डीविलियर्स IPL 12 के बाद इस क्लब की ओर से टी20 में लगाएंगे चौके छक्के

धोनी ने 90 टेस्ट में 78 छक्के, 338 वनडे में 222 छक्के और 97 टी-20 में 49 छक्के मारे हैं। अन्तरराष्ट्रीय करियर में 350 से अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी, न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और श्रीलंका के सनत जयसूर्या का नाम शामिल है।